अकबरपुर: थाना रनिया पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से संबंधित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रनिया पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गैर इरादन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी आँट थाना रनियां जनपद कानपुर देहात को उसके घर ग्राम आँट थाना रनिया से गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल बरामद किया गया ।प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।