गढ़वा: गढ़वा में आंधी-बारिश का कहर: पेड़ गिरने से युवक और दो गायों की मौत, कई इलाकों में बिजली गुल
Garhwa, Garhwa | May 14, 2026 गढ़वा में बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चली आंधी-पानी और ओलावृष्टि से जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति देर रात तक बाधित रही। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद रात में आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। इसी दौरान गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 टंडवा मो