मनेर: देवी स्थान के पास पुलिस ने एक युवक को कालाबाजारी के लिए ले जा रहे डीजल के साथ किया गिरफ्तार
Maner, Patna | Mar 31, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवी स्थान, सियार भुक्का बांध के पास से पुलिस ने 190 लीटर डीजल को कालाबाजारी करने के लिए ले जाने के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक हल्दी छपरा का अभिषेक कुमार बताया जा रहा है। इसके पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। मामला मंगलवार की देर शाम 7:31 के करीब की है।