पटना ग्रामीण: जेडीयू सांसद संजय झा ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बिहार सरकार का किया बचाव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा है। पूरे मामले पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए JDU सांसद संजय झा ने तेजस्वी यादव के आरोप पर बिहार सरकार का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि अगर घटना घटी है तो अपराधी पकड़े जाएंगे।