बसंतपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर हुई मौत, कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन
वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत के एसएच 91 पर वार्ड 03 स्थित मारिक टोला के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां शनिवार की रात लगभग 11 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 21 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. मृत व्यक्ति की पहचान संतोष मारिक के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि शनिवार की रात चार से पांच की