श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर कचरा प्लांट मामले को लेकर भाजपा नेता धरने पर बैठे
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 9, 2026
श्रीगंगानगर। कचरा प्लांट मामले को लेकर भाजपा नेता अशोक चांडक व संजय मूंधड़ा सहित कई लोग धरने पर बैठे। नेताओं ने आरोप लगाया कि यूआईटी ने नई जगह कचरा डालने की एनओसी जारी की, जिसका विरोध किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर 4:00 बजे मिली जानकारी अनुसार आबादी क्षेत्र में कचरा नहीं डालने की चेतावनी देते हुए न्यायालय जाने की बात कही गई।