औरैया: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनी शिकायतें, 155 में से 22 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
सदर तहसील सभागार में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 155 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनके गुणवत्