आरा: अंधारी गांव स्थित बधार में ठनका गिरने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 29, 2024 भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित बधार में शनिवार के शाम ठनका गिरने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के ओझवलिया कला गांव निवासी मेघनाथ राम के 49 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार राम है एवं वह पेशे से मजदूर थे।