धोरैया: जयपुर गांव में आग लगने से दो घर जले, हज़ारों की संपत्ति का हुआ नुकसान
अंचल क्षेत्र के जयपुर पंचायत के जयपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब 6 बजे आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए .पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद हाशिम ने बताया कि जयपुर गांव निवासी आमना खातून पति नजीर अंसारी तथा रुखसाना खातून पति हदीस अंसारी के घर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया. वहीं एक पुआल का टाल भी आग की भेंट चढ़ गया.