साहिबगंज: बड़ा पचगढ़ में अवैध रूप से संचालित दो निजी क्लीनिक पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने छापेमारी करते हुए किया सील
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा पचगढ़ में अवैध रूप से संचालित दो निजी क्लीनिक पर जिला प्रशासन के अधिकारी एडीसी व एसडीओ ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए कई सामानों को जब्त करते हुए सील कर दिया है। जानकारी अनुसार कविता देवी व राजेश कुमार तांती नामक दो शख्स बिना किसी लाइसेंस के निजी क्लीनिक का संचालन वर्षो से कर रहे थे जहां सूचना मिलने पर यह कार्यवाही हुई है