नवादा: जसौली गांव के समीप रेलवे ट्रैक से पुलिस ने बरामद किया युवक का शव, पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
Nawada, Nawada | May 23, 2025 शुक्रवार शाम 4:10 में जानकारी प्राप्त हुई की जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जसौली गांव के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के ही बडै़ल गांव निवासी स्व. रामेश्वर राजवंशी का 27 वर्षीय पुत्र भागीरथ राजवंशी के रूप में की गई।