सागर नगर: सागर केंद्रीय जेल में प्रशिक्षण के बाद भव्य पासिंग आउट परेड, जेल महानिदेशक वरुण कपूर हुए शामिल
सागर जेल प्रशिक्षण केंद्र में 10 साल बाद शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार सुबह 10 बजे पासिंग आउट परेड के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जेल महानिदेशक वरुण कपूर मुख्य अतिथि रहे। 5 माह 15 दिन के प्रशिक्षण में प्रहरियों को पीटी, ड्रिल, योग, वेपन ट्रेनिंग सहित सैद्धांतिक विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। परेड में प्रशिक्षुओं ने अनुशासन का प्रदर्शन किया।