टिकारी: केशो बिगहा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, टिकारी विधायक ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की
Tikari, Gaya | May 10, 2026 टिकारी के पुरा पंचायत स्थित केशो बीघा निवासी अजय राम के पुत्र नीतीश कुमार की विगत दिनों सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। जिसकी सूचना के बाद रविवार रात्रि स्थानीय टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना एवं ढांढस बंधाया। इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, किशोर यादव आदि उपस्थित रहे।