अनूपपुर: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी, दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार
अनूपपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जिला अस्पताल परिसर में दूसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए शासन से मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर भी आंशिक असर देखने को मिला। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।