29वीं वाहिनी विसबल, दतिया परिसर में आज अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसकी जानकारी आज मंगलवार 6:00 बजे मिली है ।यह शिविर वाहिनी के सेनानी श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशानुसार सहायक सेनानी श्री ललित सिंह डांगुर के मार्गदर्शन में तथा चिकित्सा अधीक्षक के सहयोग से आयोजित किया गया।