गोरखपुर: सिंदौली बिंदुली निवासी कोटेदार ने गोरखपुर प्रेस क्लब में बडगो गांव के व्यक्ति पर धन उगाही करने का लगाया आरोप
गोरखपुर प्रेस क्लब में वार्ड-37 सिंदौली बिंदुली निवासी कोटेदार पवन कुमार ने गुरुवार को कहा कि बडगो गांव निवासी राजेश धर दुबे ने पिछले कोटेदार की दुकान निरस्त कराया था। राजेश द्वारा मुझसे ₹5000 प्रति माह की मांग की जा रही है। मांग पूरी ना करने पर वह दुकान निरस्त कराने की धमकी दे रहा है।