गोरखपुर: ई रिक्शा लेकर कर हुआ फरार तिवारीपुर थाना क्षेत्र के नशेमन हाता की घटना, चोर की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद
बीती देररात तिवारीपुर थानाक्षेत्र के नशेमन हाता में एक अज्ञात चोर ने ई रिक्शा चुराया और फरार हो गया। चोरी की वारदात पास में लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर इस अज्ञात चोर की तलाश कर रही है। ई रिक्शा मलिक मुजस्सिम ने तिवारीपुर थाने पर चोरी की इत्तला दे दी है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है।