गोरखपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई, एसएसपी नॉर्थ ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले में आचार संहिता लागू हो चुकी है। पुलिस अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर चुकी है। एसपी नॉर्थ ने जानकारी देते हुए बताया आचार संहिता के दृष्टिगत भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की गई है और अवैध तमंचे भी पकड़े गए हैं। पुलिस अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है।