मुज़फ्फरनगर: अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासत गरम, सांसद हरेंद्र मलिक ने CM को लिखा पत्र
अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर हुई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सार्थक है जब दोषियों पर कार्रवाई हो। वहीं विधायक पंकज मलिक ने बेटियों को राजनीति से दूर रखने की बात कहते हुए दोषियों से सार्वजनिक माफी मांगे।