कर्वी: चित्रकूट कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस पर उठीं बिजली, सिंचाई और अन्ना प्रथा की समस्याएं
चित्रकूट कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार सुबह 11बजे DM की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। बैठक में किसानों ने चकबंदी, अन्ना प्रथा, बिजली, सिंचाई और गेहूं खरीद की समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा राशि के प्रमाण पत्र व चेक भी वितरित किये।