झांसी: झांसी में शराब के नशे में युवक ने खाया जहर, बड़े भाई से कहा- मुझे बचा लो, इलाज के दौरान मेडिकल में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | May 7, 2026 झांसी में एक युवक ने शराब के नशे में जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर भाई से बोला- मैंने जहर खा लिया। मुझे बचा लो। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां इलाज के दौरान परमेशचंद्र ने दम तोड़ दिया। परमेश पहले भी दो बार मरने से कोशिश कर चुका था। मेडिकल चौकी पुलिस ने गुरुवार दोपहर 4 बजे बताया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है