बड़ौद: बड़ोद नगर परिषद सीएमओ के निर्देश पर व्यस्ततम मार्ग सुभाष मार्ग से हटाया अतिक्रमण, दरोगा ने दी चालान की चेतावनी।
आगर जिले के बड़ोद में आज रविवार को भी नगर स्थित सुभाष मार्ग पर आज आज दोपहर नगर परिषद सीएमओ ओर अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी के निर्देशानुसार स्वच्छता दरोगा संजय झंझोट व कर्मचारियों द्वारा अति व्यस्ततम सुभाष चौराहा का अतिक्रमण हटाया गया। साथी स्वच्छता दरोगा संजय झंझोट ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण किया तो चालानी कार्रवाई की जाएगी।