जहाज़पुर: छाबड़िया गांव में पेड़ की टहनी काटते समय गिरने से किसान की हुई मौत
जहाजपुर थाना क्षेत्र के छाबड़िया गांव में खेत पर कृषि कार्य के दौरान किसान की गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भूरा मीणा पुत्र देवाराम मीणा खेत की मेड पर नीम के पेड़ की टहनी काट रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल जमीन पर गिर गए, जिससे गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तुरंत जहाजपुर चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।