कटंगी: एक ही रात में दो मोटरसाइकिल चोरी, वाहन मालिकों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई
कटंगी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों ने एक बार फिर पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात 09 मई को महज़ ढाई घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी हो गई। दोनों घटनाएँ विवाह समारोह स्थलों के बाहर हुई है जिससे यह अंदेशा गहराया है कि क्षेत्र में सक्रिय चोरों का गिरोह सुनियोजित तरीके से काम कर रहा है। पहली घटना ग्राम सावरी की है।