कैराना: कैराना पालिका कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी के बाद होमगार्ड बैकफुट पर आया, माफी के बाद विवाद का पटाक्षेप
Kairana, Shamli | May 26, 2026 कैराना में नायब तहसीलदार के हमराह होमगार्ड पर नगर पालिका के चालक मेहरबान के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगा था। घटना के विरोध में नगरपालिका कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी थी कि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई हो अथवा माफी मांगी जाए, अन्यथा हड़ताल करते हुए नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। उन्होंने कोतवाली में भी तहरीर दी थी।