तमाड़ 1: नेशनल हाईवे-33 पर टीकर मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से ट्रेलर के चालक और खलासी की हुई मौत
तमाड़ थाना क्षेत्र के टिकर मोड़ के समीप राष्ट्रीय राज मार्ग 33 रांची टाटा पर एक सड़क दुर्घटना में एक ट्रेलर ने एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिसमें ट्रेलर के चालक और खलासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। चालक तौफिक आलम और खलासी अंसार खान राजस्थान के निवासी बताए जा रहे। बताया जाता है कि टीकर मोड़ में बीच सड़क पर एक ट्रक खड़ी थी