पीपलू उपखंड क्षेत्र ग्राम कुरेड़ा सहोदरा नदी स्थित निर्माणाधीन रपट का कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।गुरुवार को भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विकास रथ ग्राम कुरेड़ा पहुंचा।इस मौके उपस्थित भाजपा पदाधिकारीयों को आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माणाधीन रपट के अधूरे कार्य को लेकर खरी खोटी सुनाई।