फतेहपुर: मंडप गेस्ट हाउस के पास शादी में आए युवक का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका, पुलिस PM रिपोर्ट का कर रही है इंतजार
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड मंडप गेस्ट हाउस के पास नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 30 साल के आसपास है। संदिग्ध अवस्था में युवक का शव नाले में मिला है। नाले में मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर