मीरगंज में रविवार दोपहर शाम 6 बजे वैश्य समाज के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मीरगंज शहर के विभिन्न समाज से करीब 100 अधिक लोग शामिल हुए। समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।