शहपुरा: शहपुरा नगर में दिनदहाड़े एक युवक ₹50 हजार लेकर फरार, वीडियो हुआ वायरल
शहपुरा नगर की एक चाय दुकान में शिक्षक पानी पी रहा था उसी दौरान बैग में रखे 50 हजार रुपए से भरा बैग लेकर एक अज्ञात युवक फरार हो गया जिसका वीडियो सोमवार दोपहर 12:30 बजे से सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षक बैंक से पैसे निकाल कर घर ले जा रहा था और चाय पीने चाय दुकान पहुंचा उसी दौरान शिक्षक के साथ वारदात हो गई ।