गया टाउन सीडी ब्लॉक: पटना के रहने वाले पंकज कुमार चौधरी और नालंदा के रहने वाले सत्यजीत कुमार बनाये गए गयाजी सेंट्रल जेल के जेलर
गयाजी सेंट्रल जेल में दो जेलरों की हुई तैनाती, नालंदा के रहने वाले सत्यजीत कुमार और पटना के रहने वाले पंकज कुमार चौधरी बनाए गए नये जेलर। इसकी जानकारी आज दिनांक 27 जून शनिवार की दोपहर 12:00 गया जी सेंट्रल जेल के पदाधिकारी के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया गया सेंट्रल जेल में एक के निलंबन और दूसरे के तबादले के बाद यहां नये जेलरों को जिम्मेदारी दी गई है।