उदयपुर के गोगुंदा कस्बे में सिवड़िया रोड़ पर स्थित गोगुंदा पब्लिक स्कूल में रविवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया। छत के रास्ते स्कूल की बिल्डिंग में पहुंचे चोरों ने कक्षा कक्षों सहित ऑफिस के ताले तोड़े। अलमीरा के ताले तोड़े। सुबह स्टाफ स्कूल पहुंचा तो इसका पता चला। उन्होंने बताया कि ऑफिस में दस्तावेज बिखरे हुए थे व अलमीरा के ताले टूटे मिले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।