चंदौसी: अकरौली में बारिश के बाद तेज धूप निकलते ही भरभराकर गिरा लेंटर, हजारों का सामान मलबे में दबा
अकरौली:लगातार बारिश के बाद सोमवार सुबह तेज धूप निकलते ही अकरौली गांव में एक मकान का लेंटर अचानक भरभराकर जमीन पर आ गिरा। हादसे में करीब 200 वर्ग मीटर का लेंटर धराशायी हो गया। मलबे में घरेलू सामान दबने से हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण मकान में काफी नमी आ गई थी।