हंडिया: मोटरसाइकिल चोरी गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
मंगलवार 03 बजे दी गई जानकारी के अनुसार प्रयागराज में थाना हण्डिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट से जुड़े 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में श्याम यादव, राणा चौहान और शिवम मौर्या शामिल हैं।पुलिस के अनुसार शिवम मौर्या गिरोह का सरगना है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे।