धमतरी: ग्राम सौंगा में 55 साल की महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मगरलोड क्षेत्र के ग्राम सौंगा निवासी बिसाहिन बाई निषाद ने 28 मई को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आज शुक्रवार को शव उनके परिजन को सब दिया है।