भैंसदेही: धामनगांव सहित क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश,खरीब सीजन की बोनी की तैयारी में जुटे किसान, भीषण गर्मी से मिली राहत
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के धामनगांव सहित क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के साथ गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो गई। जुन की हुई पहली बारिश से एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली तो वहीं दूसरी ओर लम्बे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश खुशीया लेकर आई किसानों ने बताया कि बारिश और ठीक ठाक हुई तो खेतो में बुवाई शुरू कर देंगे।