कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयाबांस में झगड़ा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jun 1, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयाबांस में झगड़ा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोतवाली प्रभारी रामकरन सिंह ने बताया कि ग्राम नयावास में चार लोग झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।