सुल्तानगंज: मुख्य चौक बाजार में भीषण जाम से थमी रफ्तार, दो घंटे तक राहगीर रहे परेशान
सुल्तानगंज के मुख्य चौक बाजार में रविवार शाम करीब छह बजे भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग दो घंटे तक रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे बाजार की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गंगा घाट, स्टेशन रोड, भागलपुर मार्ग और अपर रोड की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों और राहगी