शाहपुरा: आसींद रोड स्थित सार्वजनिक श्मशान घाट पर ₹20.66 लाख के विश्रांति गृह व स्नानगृह का हुआ शिलान्यास
आसींद रोड स्थित सार्वजनिक शमशान घाट को आदर्श एवं मॉडल शमशान घाट बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए शाहपुरा उपनगरीय विकास संस्थान के तत्वावधान में 20 लाख 66 हजार रुपये की लागत से बनने वाले विश्रांति गृह एवं स्नानगृह का विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने शिलान्यास किया। भूमि पूजन के बाद विधायक ने “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।