हनुमानगढ़: जिले में परिवहन विभाग ने चलाया विशेष अभियान, नियम विरुद्ध वाहनों पर की सख्त कार्रवाई
जिले में निर्धारित मानकों से अधिक काली फिल्म या अन्य अपारदर्शी सामग्री लगाए जाने पर मौके पर ही उसे हटवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने वाहन स्वामियों को चेतावनी दी है कि वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, अपठनीय अथवा फर्जी नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर स्टीकर, मोनोग्राम या अन्य चिन्ह प्रदर्शित करना भी कानून का उल्लंघन है।