गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार दैहन चौक पर तेज रफ्तार कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी चालक ओवरटेक करते समय कार से भिड़ गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।