जल संकट से परेशान महिलाओं ने आक्रोशित होकर पंप हाउस पर जड़ा ताला देवली उपखंड के पनवाड़ में पिछले लंबे समय से व्याप्त जल संकट और प्रशासन की कथित अनदेखी के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के पंप हाउस पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए पंप हाउस पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों खर्च होने के बाद भी पेयजल नहीं मिल रहा।