बिहारीगंज: दीना भद्री मेला के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
बिहारीगंज के वार्ड नंबर 13 में आयोजित तीन दिवसीय दीना भद्री मेला के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा दीना भद्री और माता शबरी की पूजा-अर्चना की। राजगंज और कुम्हारपुर समेत कई क्षेत्रों की कीर्तन मंडलियों ने भजन और नाट्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मेला समिति के अनुसार, आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे