जौनपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के सफल कार्यान्वयन को लेकर राज्यसभा सांसद Seema Dwivedi ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 2029 के चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।