धमतरी: गरीबों को आवास का हक नहीं देना चाहती प्रदेश की भाजपा साय सरकार: तारिणी चंद्राकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने प्रदेश की भाजपा साय सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले मकानों की सूची से तकनीकी कारणों का हवाला देकर भारी संख्या में जरूरतमंद और गरीब परिवारों के नाम काट दिए गए हैं।