रॉबर्ट्सगंज: आगामी 29 और 30 मई 2026 को तेज आंधी और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी
मौसम विभाग द्वारा 29 मई 2026 से 30 मई 2026 तक तेज आँधी और आकाशीय विद्युत गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तथा कुछ स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है,सूचना विभाग सोनभद्र ने जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें,पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।