औरैया: 28 मुकदमों के आरोपी सोनू यादव की चौथी जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने शपथ पत्र में झूठ बोलने पर जताई नाराजगी
जिले की एक अदालत ने गंभीर आपराधिक इतिहास और कोर्ट में गलत तथ्य पेश करने के आरोपी सोनू यादव की चौथी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावी क्षेत्र)/अपर सत्र न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए अभियुक्त के आपराधिक रिकॉर्ड और जमानत अर्जी के साथ दिए गए शपथ पत्र में दी गई गलत जानकारी पर कड़ी टिप्पणी की है। फिरोजाबाद के इंदरगढ़ निवासी स