करहल: कुर्रा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कुर्रा थाना क्षेत्र के बोझी के पास किशनी क्षेत्र निवासी बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार दी गई थी। जिसके बाद बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं कुर्रा थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।