हरदा: भाजपा का 46वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा, हरदा में होंगे विभिन्न आयोजन
Harda, Harda | Apr 5, 2026 भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिले भर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर हरदा नगर के 79 बूथों पर पार्टी महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा तथा पार्टी की रीति-नीति और इतिहास पर वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा।