मधुपुर: डालमिया कुप के पास ऑप्टिकल दुकान में सेंधमारी, नकदी समेत लाखों की चोरी
मधुपुर थाना क्षेत्र के डालमियाँ चौक के पास गुप्ता ऑप्टिकल में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 22 हजार रुपये नकद के साथ-साथ एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के चश्मे, घड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।